सीतापुर जिले के थाना क्षेत्र इमलिया सुल्तानपुर के अंतर्गत तिहार गांव निवासी 62 वर्षीय श्री केशन पुत्र ललतू बीते दिन साइकिल पर सवार होकर अपने निजी काम से जा रहे थे। रास्ते में गुरदफा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई है।