Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image
image
image

डॉक्टर्स डे पर इंसानियत ग्रुप ने सात चिकित्सकों का किया सम्मान संस्थापक सुमित प्रताप सिंह बोले— "डॉक्टर धरती पर भगवान का स्वरूप हैं" उरई (जालौन)। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंसानियत ग्रुप ने शहर के सात प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके क्लीनिक एवं अस्पताल पहुंचकर सम्मानित किया। ग्रुप के सदस्यों ने डॉक्टरों को अंगवस्त्र/पट्टिका पहनाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और समाज के प्रति उनके समर्पित योगदान की सराहना की। इंसानियत ग्रुप के संस्थापक सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करते हैं और मानव जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का योगदान समाज के लिए अमूल्य है तथा इंसानियत ग्रुप को भी समय-समय पर उनका सहयोग मिलता रहा है। इसी सम्मान और कृतज्ञता के भाव से ग्रुप ने डॉक्टर्स डे पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने आमजन से भी चिकित्सकों के प्रति सम्मान का भाव रखने और उनके सेवा कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. ज्योति सेंगर, डॉ. जीतम राजपूत, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रविन्द्र राजपूत, डॉ. मधुसूदन राजावत तथा डॉ. गिरीश चतुर्वेदी शामिल रहे। इस अवसर पर सुमित प्रताप सिंह, विनियन दुबे, वीरू मटरा सहित इंसानियत ग्रुप के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 2, 2026

MORE NEWS

उरई में पर्स स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

उरई (जालौन)। उरई में हुई पर्स स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उरई कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ₹16,600 नकद, पांच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पर्स छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मिश्रा उर्फ हीरो, रजनीश उर्फ अंशू चौधरी, शिवम बाथम, मोहित सोनी, अमित विश्वकर्मा और मुन्ना मंसूर शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

उरई में पर्स स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद उरई (जालौन)। उरई में हुई पर्स स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उरई कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से ₹16,600 नकद, पांच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने पर्स छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरुवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष मिश्रा उर्फ हीरो, रजनीश उर्फ अंशू चौधरी, शिवम बाथम, मोहित सोनी, अमित विश्वकर्मा और मुन्ना मंसूर शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 19 से 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 3, 2026

जालौन में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की फिर खुली पोल।मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं देने वाली एम्बुलेंस खुद लाचार नजर आई। एम्बुलेंस में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों द्वारा धक्का लगा जा रहा धक्का। धक्कामार एम्बुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। धक्का लगाते हुए एंबुलेंस का वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का।

नोट: उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जालौन में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की फिर खुली पोल।मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं देने वाली एम्बुलेंस खुद लाचार नजर आई। एम्बुलेंस में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों द्वारा धक्का लगा जा रहा धक्का। धक्कामार एम्बुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल। धक्का लगाते हुए एंबुलेंस का वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का। नोट: उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jul 3, 2026

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/gsWuKypwVm

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/gsWuKypwVm

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा पर्स स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तगण को 16,600/- रूपये व 05 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । https://t.co/csV5PanQ1p

कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा पर्स स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तगण को 16,600/- रूपये व 05 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । https://t.co/csV5PanQ1p

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 3, 2026

उरई में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, फायर सेफ्टी मानकों की हुई जांच

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई। शहर के स्टेशन रोड स्थित विभिन्न बिल्डिंगों में संचालित लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटरों का सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के इंतजामों की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के पालन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए तथा आवश्यक कमियां मिलने पर उन्हें शीघ्र दूर करने की हिदायत दी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#orai #dmjalaun #jalau

उरई में लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, फायर सेफ्टी मानकों की हुई जांच अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई। शहर के स्टेशन रोड स्थित विभिन्न बिल्डिंगों में संचालित लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटरों का सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के इंतजामों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के पालन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए तथा आवश्यक कमियां मिलने पर उन्हें शीघ्र दूर करने की हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #orai #dmjalaun #jalau

Orai, Jalaun | Jul 3, 2026