हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
रहरा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटियों को रहरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर रहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई।