बरियारपुर में खड़े ट्रक में मालवाहक वाहन ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार
बरियारपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने सड़क किनारे खड़े बड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सूचना मिलने पर पहुंची बरियारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
#मुंगेर #बरियारपुर