नमहोल: नम्होल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर बने मुख्य अतिथि
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है।