थोड़ू, सन्दोली महिला मंडल ने किए माता बगलामुखी व ज्वालामुखी के पावन दर्शन। हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुनील शर्मा की पहल से थोड़ू व सन्दोली महिला मंडलों को देवभूमि के प्रमुख शक्तिपीठों—माता बगलामुखी और माता ज्वालामुखी—के पावन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चेयरमैन सुनील शर्मा ने बताया कि महिलाओं को धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं से जोड़ना है।