पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक अन्य राज्य छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने एवं अध्ययन के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक अन्य राज्य छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के मूल निवासी पिछड़ा वर्ग के ऐसे पात्र विद्यार्थी, जो मध्यप्रदेश राज्य के बाहर स्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में पोस्ट मैट्रिक स्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, निर्धारित पात्रता एवं प्रावधानों के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी का पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना आवश्यक है। पात्र विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क एवं अनुरक्षण भत्ता सहित अन्य देय सहायता का भुगतान शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रचलित प्रावधानों के अनुसार किया जाता है।
पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित आवेदन पत्र कलेक्टर कार्यालय स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित समय-सीमा एवं अन्य जानकारी भी कार्यालयीन समय में संबंधित विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों से योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP