#सेवा_संकल्प_अभियान
कहानी बदलाव की
परंपरागत हुनर को मिला आधुनिक संबल, प्रदीप पांचाल के सुतार व्यवसाय को मिली नई मजबूती
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से प्रशिक्षण, टूलकिट और एक लाख रुपये के रियायती ऋण का मिला लाभ
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन एवं आजीविका में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। राणापुर निवासी श्री प्रदीप पांचाल की कहानी भी अपने परंपरागत हुनर को शासन की सहायता से आगे बढ़ाने और उसे आजीविका का मजबूत माध्यम बनाने की कहानी है।
श्री प्रदीप पांचाल पिछले लगभग 20 वर्षों से सुतार के परंपरागत व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वर्षों से अपने हुनर के माध्यम से परिवार की आजीविका चला रहे श्री पांचाल को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से अपने कौशल को निखारने के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, टूलकिट और वित्तीय सहायता प्राप्त हुई।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत श्री पांचाल ने झाबुआ की CGSSC संस्था के माध्यम से 5 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें अपने परंपरागत कौशल को और बेहतर बनाने तथा कार्य से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा उन्हें टूलकिट भी प्रदान की गई।
व्यवसाय को विस्तार देने के लिए श्री पांचाल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राणापुर के माध्यम से एक लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण के साथ आधुनिक टूलकिट और वित्तीय सहायता मिलने से उनके परंपरागत व्यवसाय को मजबूती मिली और वे अपने कार्य को अधिक व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।
आय बढ़ी, रोजगार के साथ मिली पहचान
श्री पांचाल वर्तमान में अपने सुतार व्यवसाय से लगभग 10 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रहे हैं। पर्व-त्योहार एवं मेलों के अवसर पर काम की मांग बढ़ने से उनकी मासिक आय लगभग 15 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिली सहायता के कारण उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा निरंतर रोजगार के साथ उनके हुनर को सामाजिक पहचान भी मिली है।
श्री प्रदीप पांचाल बताते हैं कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिले प्रशिक्षण, टूलकिट और रियायती ऋण ने उनके वर्षों पुराने परंपरागत हुनर को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। उन्होंने योजना से मिले लाभ के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026