चौमूं: चौमू में सतर्क लोगों ने 3 संदिग्धों को पकड़ा, मोबाइल और मंदिर चोरी के प्रयास में पुलिस को सौंपा
Chomu, Jaipur | Jun 7, 2026 चौमू। रविवार को सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी की शिकायतों और धौली मंडी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी के प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने 3 संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सब्जी मंडी में 2 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि मंदिर परिसर में देर रात संदिग्ध को पकड़ा है।