सुल्तानगंज: नवादा वार्ड 10 में बाढ़ का कहर, ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव व राहत की गुहार लगाई
गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित नवादा गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गांव के निचले हिस्सों में पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नाव, राहत सामग्री और बचाव दल की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी