जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया
आज दिनांक 26/08/2026 बीकानेर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए- मुहम्मदी बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ निकला गया l
अता हुसैन कादरी ने बताया मोहल्ला दमामीयान,शीतला गेट से शुरू होकर पींजारान, मोहल्ला छिपान,लाल गुफा,गोगा गेट,मोहल्ला गुजरान,जेल रोड,सिटी कोतवाली,मोहल्ला भिस्तीयान, कोट गेट, जोशीवाड़ा,महावतांन,कसाईयों की बारी होते हुए मोहल्ला व्यापारियन में संपन्न हुआ
हजारों की तादात में आशिक ए रसूल नातो सलाम व हुजूर की शान में दरूद शरीफ पढ़ते हुए रवाना हुए
जुलूस जहां से शुरू हुआ वहां शहर काजी शाहनवाज और शमीम सहाब ने जुलूस के आदाब बताएं जुलूस की रवानगी शादात-ए-इकराम के हाथो से हुवी
जुलूस समापन स्थल जामा मस्जिद के सामने कारी असगर साहब ने प्रोग्राम की निजामत की उसमें मुफ्ती अशफ़ाकउल्ला ने कौम को एक संदेश दिया के हमें एक प्लेटफार्म पर आकर इत्तेफाक से रहे जिस तरीके से आप मस्जिद मे इमाम के पीछे नमाज पढ़ते हैं इसी तरीके से हमें कौम के लिए भी एक सरपरस्त चुनना होगा
आज के इस दौर में सियासत को मजहब से दूर रखने की बात करते हैं जबकि हजरत उमर फारूक रजि अल्लाह अन्हू तआला ने अपनी पूरी जिंदगी में इस्लाम और सियासत को एक साथ चलाया
मौलाना असगर अली ने कहा आज के दौर में जिस तरीके से हम इल्म के एतबार से पीछे है कौम के लोगों को चाहिए वह एक वक्त की रोटी छोड़कर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाया
मोलाना नौशाद ने नाते पाक सरकार की आमद मरहबा, लब्बैक या रसूल अल्लाह लब्बैक या रसूल अल्लाह पढ कर आशिक ए रसूल को इश्क की मस्ती मे झुमाया
अशरफ जिलानी साहब ने कहा आज आपने कहा लब्बैक तो आओ आज वादा करो कि हम अपनी जिंदगी में कोई गलत काम नहीं करेंगे और नशे से दूर रहेंगे
मेराज खान और अता हुसैन कादरी ने माकूल व्यवस्था के लिए बीकानेर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया
जाकिर नागौरी,मो असलम ,मास्टर मंसूर अली,मेहबूब कयामखानी,साजिद सुलेमानी,एम एच पप्पू,हसन खिलजी महबूब रंगरेज मोहम्मद सदीक कुरैशी आदी ने जुलूस के पूरे रास्ते में लोगों को व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग किया जुलूस के पूरे रास्ते में हर मोहल्ले में लोगों के द्वारा शिरनी तकसीम करने के लिए भारतीय मुस्लिम शांति मिशन इंतजामया कमेटी सभी का शुक्रिया अदा करती है
जुलूस में शामिल हजरात हाफिज मुनीर अहमद, मौलाना अब्दुल सत्तार फैजानी,मोलाना मोहम्मद सलीम, हाफिज जाकिर साहब हाफिज मोहम्मद रमजान,हाफिज जाकिर हुसैन,नईमुद्दीन जामी, मोइनुद्दीन जामी, हाजी मकसूद अहमद हाजी मोहम्मद नसीम फुरकान अली अलीमुद्दीन जामी,वली गोरी, अजीज अहमद सुलेमानी, सनाउल्लाह खान,सिकंदर अली चूड़ीदार,अब्दुल सत्तार छिपा, अजीज अहमद सुलेमानी हसन अली मोहल्ला दमामियान के तमाम कार्यकर्ता व तन्जीमे आईमा के तमाम ईमाम हजरात व बीकानेर के तमाम मोहल्लो सो आशिक ए रसूल हजारो की तादात मे शामिल हुवे
बीकानेर शहर के सामाजिक व राजनीतिक बंधुओ ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके जुलूस का स्वागत किया और बीकानेर शहर के अमन चैन भाईचारे की मिसाल पेश की मौला व्यापारियान के तमाम कार्यकर्ताओं ने जुलूस के लिए जो इंतजाम किया उसके लिए हाफिज नईमुद्दीन ने उन सब का शुक्रिया अदा किया l