मौत के बाद भी 'मिट्टी' का इंतजार ,
पोस्टमॉर्टम के लिए घंटों मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन,
अस्पताल में नहीं है चिकित्सक, सुबह से भूखे-प्यासे इंतजार करते रहे परिजन व ग्रामीण
बीकानेर। बीकानेर जिले के महाजन कस्बे में कल मंगलवार को कंवरसेन लिफ्ट नहर में डूबे युवक सोहनलाल का शव आज बुधवार की सुबह नहर से बरामद होने के बाद भी परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ऐसे में परिजन और ग्रामीण सुबह से अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। जिससे मिट्टी की मिट्टी हो रही है। जानकारी के अनुसार रामबाग निवासी सोहनलाल मंगलवार शाम कंवरसेन लिफ्ट नहर में पानी पीने के दौरान पैर फिसलने से नहर में गिर गया था। सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू की गई। बुधवार सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव