बिहारीगंज: युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी थी, पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची
बिहारीगंज में 27 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। रामपुर डेहरू निवासी विकास कुमार राम का शव घर के बगल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रुकवाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।