करछना: मझिगवां अकेलवा गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर चकमार्ग के नाप में राजस्व टीम करीब 3 घंटे उलझी रही, निस्तारण नहीं हुआ
प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा क्षेत्र के करछना तहसील अंतर्गत मझिगवां अकेलवा गांव में ग्रामीणों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है,ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई तो मौके पर राजस्व की टीम पहुंची,करीब 3 घंटे तक करीब मशक्कत के बाद रास्ते के नाप के लिए राजस्व टीम उलझी नजर आई, जबकि इसका निस्तारण नहीं हो पाया,स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो वायरल किया गया है।