करछना: तहसील करछना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाया गया बाल दिवस
करछना तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में चाचा नेहरू के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में तमाम प्रकार के व्यंजन के स्टाल भी लगाए गए।