करछना: त्रिवेणी संगम तट पर डेढ़ लाख दीपों की आभा से जगमगाया, धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली
यमुनापार क्षेत्र के अरैल एवं त्रिवेणी संगम तट पर शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब देव दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों के द्वारा तरह-तरह के आकर्षक ढंग से रंगोली बनाकर दीप जलाए गए। दीपों की आभा से संगम तट प्रकाश में हो उठा। प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल ने देव दीपावली पर्व क्यों मनाया जाता है उस पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दिया।