देवबंद: मूसलाधार बारिश बनी आफत, शिक्षक नगर में 3 फीट तक पानी भरा, कांवड़ मार्ग भी तालाब बना, श्रद्धालु गंदे पानी से गुजरे
देवबंद में सोमवार सुबह 6 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने देवबंद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शिक्षक नगर कॉलोनी में घरों के अंदर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे लोगों के घरेलू सामान और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं देवबंद-मंगलौर रोड समेत कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए।