सीतापुर: कचनार इलाके में बिना अनुमति के की जा रही मेले की तैयारी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कचनार इलाके में बिना अनुमति लिए ही मेला किए जाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि प्रशासन की परमिशन के बगैर मिले का आयोजन किया जा रहा था। जिसके चलते तैयारी के बीच ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मेले की तैयारी को मौके पर रुकवा दिया है। जानकारी के अनुसार बिना अनुमति के मेला आयोजन पर रोक लगाई है।