तरबगंज: सोनौली मोहम्मदपुर में बनाए गए मतदान केंद्र का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लोकसभा कैसरगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के द्वारा लगातार बूथ का निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर बरौली सहित कई बूथ का निरीक्षण किया।