उत्कर्ष चौधरी के पलवल में दिवाली मिलन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देख लोग कई तरह के कयास लगाए रहे है। विश्लेषक कई तरह से विश्लेषण भी करेंगे। लेकिन एक बात जरूर है पलवल में पलवल का व्यक्ति चुनाव जीते न जीते,बाहर से आने वाले को सम्मान देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। लोगों का कहना है चुनाव होने में समय बहुत है अभी से कुछ कहना ठीक नहीं होगा। लेकिन लम्बी पारी खेलने की आस लगाए बैठे स्थानीय राजनेताओं को जरूर आत्ममंथन करना पड़ेगा। लोगों के साथ कार्य और व्यवहार में बदलाव नहीं किया तो बाहरी उम्मीदवारों को जिताने में कसर नहीं छोड़ेंगे।
Palwal, Palwal | Nov 4, 2026