पलवल: दीपावली की खुशियां बांटने बाजार पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, व्यापारियों ने तिलक-आरती से किया भव्य स्वागत
दीपावली के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में खेल मंत्री श्री गौरव गौतम पलवल के मुख्य बाजार में पहुंचे और व्यापारी भाइयों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। व्यापारियों ने मंत्री जी को अपनी दुकानों पर बैठाकर तिलक लगाया और आरती उतारकर पारंपरिक एवं आत्मीय अंदाज में स्वागत किया। जगह-जगह गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ, पूरे बाजार में दीपावली की रौनक और उत्साह छा गया।
खेल मंत्री ने व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके परिवारजनों एवं प्रतिष्ठानों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का त्योहार है। व्यापारी वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। बाजारों की रौनक और व्यापारियों की मेहनत
Palwal, Palwal | Nov 4, 2026