SoftBank ने बेचे मीशो के ₹1885 करोड़ के शेयर, खरीदने के लिए टूटे दिग्गज निवेशक; लिस्ट में मॉर्गन स्टेनली-HDFC शामिल
जापान के इंवेस्टर सॉफ्टबैंक ग्रुप ने मीशो (Meesho) में 1.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है, जिसकी वैल्यू 1,885 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही, भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर में सॉफ्टबैंक का निवेश और कम हो गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, इस नई डील में सॉफ्टबैंक की सहयोगी कंपनी 'SVF II मीरकट (DE) LLC' ने बेंगलुरु स्थित मीशो के 7.64 करोड़ शेयर बेचे हैं।
मीशो के शेयरों की बिक्री शुक्रवार को 246.75 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई, जिससे कुल डील की वैल्यू 1,885.17 करोड़ रुपये बनती है। शुक्रवार को NSE पर मीशो का शेयर 1.53 प्रतिशत बढ़कर 257.99 रुपये पर बंद हुआ। 0
#SoftBank #Meesho #ShareMarket #StockMarket #MorganStanley #HDFC #Investment #ShareSale #BusinessNews #StartupNews #MeeshoShares #MarketUpdate #BJP #Congress #AAP
Sadar, Lucknow | Nov 14, 2026