गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ भाजपा मंडल पर चुनाव के लिए 24 प्रत्याशियों ने जमा कराया आवेदन
गोविंदगढ़ में भाजपा मंडल पर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना था। मंडल अध्यक्ष को लेकर अलवर से आई चुनाव कार्य समिति के द्वारा कार्यकर्ताओं से सर्वसम्मति से एक अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनाने की बात कही, लेकिन विवाद बढ़ गया और एक अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनी। इसके बाद कार्य समिति के द्वारा आवेदन मांगे गए, जिसमें कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए।