कांके: जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक, उपायुक्त की अध्यक्षता में
Kanke, Ranchi | May 13, 2025 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार शाम करीब पांच बजे जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिए।