कांके: सिरमटोली फ्लाईओवर का दौरा किया राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने, फ्लाईओवर रैंप निर्माण रोकने की मांग
Kanke, Ranchi | May 13, 2025 सिरमटोली फ्लाईओवर का राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फ्लाईओवर रैंप निर्माण रोकने का मांग किया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जब तक इस मुद्दे पर बैठक नहीं होती, तब तक फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य रोका जाए।