जगदलपुर: जिला कार्यालय की बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें, साथ ही नए बारदाना, पीडीएस बारदाना और मिलर्स से प्राप्त बारदाना संकलन की स्थिति तथा उपलब्धता का आनलाईन एन्ट्री करवाने के निर्देश दिए।कलेक्टर हरीश एस जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक ले रहे थे।