जगदलपुर: बिरनपाल जंगल में वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मंगलवार को दोपहर 12 बजे जगदलपुर रेंज के ग्राम बिरनपाल में वन विभाग के द्वारा पेड़ कटाई का कार्य किया जा रहा था। पेड़ कटाई की सूचना पर बिरनपाल के ग्रामीणों को मिलते ही वह ग्रामवासियों ने विरोध जताया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है वन विभाग ने जंगल में कटाई से पहले ग्रामवासियों से किसी प्रकार संवाद नहीं किया।