जगदलपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में हिंदू संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सनातन रक्षा मंच नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और आक्रोश रैली निकाल कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में सनातन रक्षा मंच, विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने एक सभा का आयोजन किया।