जगदलपुर: विधायक किरण देव ने नयापारा कार्यालय से वीडियो जारी कर जनादेश दिवस पर मतदाताओं का आभार किया व्यक्त
मंगलवार दोपहर 3 बजे नयापारा विधायक कार्यालय से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव ने वीडियो जारी कर प्रदेश और जगदलपुर विधानसभा के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। बता दें कि एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने चुनाव में जीत दर्ज प्रदेश में सरकार बनाई थी, जिसे बीजेपी आज जनादेश दिवस के रूप में मना रही है।