जगदलपुर: नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए धरमपुरा मॉडल कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
सोमवार दोपहर 2 बजे नगरीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों के तहत कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा ने धरमपुरा स्थित मॉडल कॉलेज का निरीक्षण किया। मॉडल कॉलेज को नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण-संग्रहण केन्द्र, मतगणना के लिए उपयोग करने हेतु जायजा लिया गया।