मेजा: मांडा क्षेत्र में वृद्धा की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने की पुष्टि, 2 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा
Meja, Allahabad | Apr 13, 2026 मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला (बबुरा) गांव में बीते कल रविवार बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ शव पाया गया था। आज सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी हत्या मुंह दबाकर की गई थी। शव पर मिले खरोंच के निशान संघर्ष की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।