#जबलपुर थाना #पनागर क्षेत्र में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, घटना में प्रयुक्त ऑटो, सब्बल और ऑटो का हुड बरामद किया।
SP श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे निवासी ग्राम केवलारी शामिल हैं।
#JabalpurSP
Sagar, Sagar | Sep 29, 2026