मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित साढूमल निवासी 2 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा थाना पुलिस ने न्यायालय में वांछित चल रहे साढूमल निवासी 2 लोगों को बुधवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि दोनों लोगों के खिलाफ गम्भीर अपराध के तहत न्यायालय में सुनवाई चल रही है इस दौरान दोनों लोग न्यायालय में वांछित चल रहे थे।न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट भी जारी किया गया था।