उतरौला: नगर में पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटवाकर, अतिक्रमण न करने की दी कड़ी चेतावनी
पुलिस द्वारा उतरौला नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 14 दिसंबर शनिवार शाम 4:00 बजे अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई, पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई।