ब्यौहारी: नए कलेक्टर के आने के बाद खनन पर शिकंजा, अवैध रेत से भरे तीन वाहन जब्त
नए कलेक्टर के पदभार संभालने के बाद अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। ब्यौहारी में खनिज विभाग की टीम ने मध्यरात्रि जांच के दौरान रेत से भरे तीन वाहन पकड़े। इनमें एक हाईवा में करीब 28 घनमीटर रेत मिली, जबकि चालक के पास वैध ईटीपी नहीं था। दो ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। तीनों वाहनों को ब्यौहारी थाने में खड़ा कराया गया है।जानकारी बुधवार सुबह 10 बज