गावां: गावां में 2.65 करोड़ की चोरी मामले में मुंबई पुलिस का छापा, लाखों का सामान बरामद
Gawan, Giridih | Jul 30, 2026 महाराष्ट्र के मुंबई में हुए करीब 2.65 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पंडरिया और सांख गांव से चोरी का लाखों रुपये मूल्य का सोना एवं अन्य सामान बरामद किया है।