नवरात्रि-दशहरा को लेकर मिश्रौलिया पुलिस अलर्ट, ग्राम प्रहरियों के साथ हुई गोष्ठी
सिद्धार्थनगर। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मिश्रौलिया पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को थाना मिश्रौलिया में थानाध्यक्ष रामदेव ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की।
गोष्ठी में ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने गांवों में सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने किसी भी विवादित या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को देने के साथ ही आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
गोष्ठी के बाद थानाध्यक्ष मिश्रौलिया ने ग्राम प्रहरियों को साफा वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।