अमरिया: अमरिया में बच्चों का बड़ा सम्मेलन, शिक्षा और पर्यावरण का दिया गया संदेश
अमरिया में बच्चों की भागीदारी और जागरूकता का शानदार संगम देखने को मिला। सुचेतना समाज सेवा संस्था और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की उड़ान परियोजना के तहत सेंट मेरीस स्कूल, अमरिया में आयोजित बाल सम्मेलन में 15 गांवों के 220 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने नाटक, गीत, रंगारंग कार्यक्रमों और नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा का संदेश दिया।