बक्सर: डीएम की गाड़ी रोकने, महिला सिपाही से बकझक पर ब्लॉगर छोटू बाबा समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज
Buxar, Buxar | Sep 4, 2026 शहर के ज्योति चौक के समीप बड़ी नहर पुल पर युवक के छलांग लगाने के बाद बचाव कार्य के दौरान जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से बकझक, धमकी और अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में नगर थाना पुलिस ने ‘छोटू बाबा’ समेत उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सअनि मुकेश कुमार यादव के आवेदन के आधार पर दर्ज की गई।