उदयपुर के सेक्टर-11 स्थित चस्का बार रेस्टोरेंट में अधिवक्ताओं पर हुए हमले के मामले में सविना थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को एडवोकेट निलेश शर्मा और अनिल मीणा जन्मदिन पार्टी की बुकिंग के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद लोहे के सरियों और बोतलों से हमला करने का आरोप है।
पुलिस ने मामले में चमन सिंह, देवेंद्र उर्फ छोटू और मनोज को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इसी घटना के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में चंदन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अलग से प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
सविना थाना पुलिस और विशेष टीमों ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई की।
उदयपुर और राजस्थान की ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए Pal Pal News Rajasthan के साथ।
#UdaipurNews #UdaipurCrimeNews #UdaipurPolice #ChaskaBar #ChaskaBarUdaipur #ChaskaBarAttack #UdaipurAttack #AdvocateAttack #SavinaPolice #RajasthanNews #RajasthanCrime #RajasthanPolice #UdaipurBreakingNews #UdaipurLatestNews #UdaipurHindiNews #CrimeNews #SocialMediaCase #SocialMediaCrime #UdaipurArrest #ThreeAccusedArrested