उदयपुर में शक्ति नगर कॉर्नर से सिटी मॉल की ओर जाने वाला मार्ग करीब 15 दिनों के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार देर रात आयड़ पुलिया से टीआरआई तिराहे के बीच नाला निर्माण के लिए सड़क की खुदाई शुरू की गई। सुखाड़िया समाधि पार्क के पास करीब 75 मीटर हिस्से में नया नाला बनाया जा रहा है। ठेकेदार के अनुसार नाला जाम होने से जल निकासी की समस्या सामने आ रही थी, जिसके समाधान के लिए यह निर्माण कार्य किया जा रहा है। वहीं टीआरआई तिराहे के पास करीब दो माह पहले ढहे नाले के हिस्से की मरम्मत भी जारी है। सड़क बंद रहने के दौरान इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।
#UdaipurNews #Udaipur #UdaipurRajasthan #UdaipurTraffic #UdaipurRoad #RoadClosed #UdaipurRoadClosed #TrafficUpdate #UdaipurCity #ShaktiNagar #CityMallUdaipur #AyadPulia #TRITiraha #NalaNirman #DrainageWork #RoadConstruction #RajasthanNews #Rajasthan #UdaipurUpdate #UdaipurLocalNews #UdaipurHindiNews #BreakingNews #LocalNews #TrafficNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #UdaipurSamachar #UdaipurDevelopment #RoadWork#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies