राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में 23 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को होंगे। इन चुनावों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।
पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को चार चरणों में होगा। पंच और सरपंच चुनाव में मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर देर रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश की 41 जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए EVM का इस्तेमाल होगा, जबकि पंच और सरपंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। महिलाओं के लिए पंचायत राज संस्थाओं में 50% आरक्षण का प्रावधान है।
कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव दिसंबर में होने की जानकारी सामने आई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।
#RajasthanPanchayatElection2026 #RajasthanPanchayatChunav #PanchayatElection #PanchayatChunav #RajasthanElection2026 #SarpanchElection2026 #GramPanchayatElection #PanchayatSamiti #ZilaParishad #RajasthanNews #RajasthanLatestNews #ElectionNews #ElectionUpdate #PanchayatElectionDate #SarpanchElection #WardPanchElection #PanchayatiRaj #RajasthanPolitics #VillageElection #ElectionSchedule #RajasthanVoting #PanchayatVoting #EVM #BallotPaper #FourPhaseElection #RajasthanElectionNews
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026