सहार: सहार में भाजपा कार्यशाला का आयोजन, संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया
Sahar, Bhojpur | Jul 27, 2025 भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहार स्थित एक उत्सव पैलेस में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार की रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा पराज, तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे सहित कई प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही।कार्यशाला में एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं ने भी भाग लिया।