सहार: सहार बिजली जेई जीतेंद्र कुमार का तबादला, 10 जून 2022 को सहार में किया था कार्यभार ग्रहण
Sahar, Bhojpur | Jul 26, 2025 सहार प्रखंड में पदस्थापित विद्युत कनीय अभियंता (जेई) जीतेन्द्र कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने 10 जून 2022 को सहार में कार्यभार ग्रहण किया था और अपने करीब तीन साल के कार्यकाल में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।सहार जैसे दुर्गम और चुनौतियों से भरे क्षेत्र में कार्य करना सहज नहीं होता।