सहार: सहार पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार वारंटी को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
Sahar, Bhojpur | Jul 24, 2025 सहार थाना क्षेत्र से एक वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मुदफ्फरपुर गांव निवासी अनिल कुमार है, जो राजदेव रवानी का पुत्र है।सहार थाना पुलिस ने उसे न्यायालय के आदेशानुसार गुरुवार को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार शाम करीब 7 बजे विधिवत कार्रवाई पूरी कर ली गई।