सहार: तेज आंधी में खेत में गिरा 11 हजार वोल्ट का पोल, बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू की
Sahar, Bhojpur | Jul 25, 2025 सहार थाना क्षेत्र के अंधारी बधार में गुरुवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इसी दौरान खेत में लगा 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल तेज हवाओं के कारण झुककर जमीन पर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और अंधेरा छा गया।पोल गिरने की खबर से स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अंधेरे के कारण न सिर्फ खेती और घरेलू कार्य प्रभावित हुए।