गोवर्धन: कुकर्म में नाकाम होने पर मासूम बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या करने वाले बाल अपचारी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
बरसाना थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को मेले से लापता हुए मासूम बालक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बरसाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है और विधिक कार्यवाही करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है।