प्रतापगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने रानीगंज एलडीबी बैंक के फील्ड ऑफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कृषि और पशुशाला लोन पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रानीगंज के एलडीबी बैंक के फील्ड ऑफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया को कृषि और पशुशाला लोन पास कराने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने रामापुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तारी की है।
रानीगंज के सुजहा गांव निवासी विजयकांत बिंद से जुड़ा है। जहां सुजहा गांव के रहने वाले विजयकांत बिंद ने कृषि और पशुशाला लोन के लिए बैंक में आवेदन किया था। आरोप है कि बैंक के फील्ड ऑफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया ने लोन को पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर विजयकांत ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की|
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर फील्ड ऑफिसर ने विजयकांत को फतनपुर बुलाया। दोनों कार में सवार होकर गीतानगर और फिर धरी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, जहां विजयकांत ने अधिकारी को 10 हजार रुपये सौंपे। रुपये लेने के बाद फील्ड ऑफिसर कार लेकर आगे बढ़ा। पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने रामापुर ओवरब्रिज के पास उसकी कार को रोक लिया|
Pratapgarh, Pratapgarh | Oct 12, 2026