कोरांव: बढ़वारी कला के मिश्रपुर में पानी से डूबी सैकड़ों बीघे धान की फसल, किसान चिंतित, शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई
कोरांव तहसील क्षेत्र के ग्राम बढ़वारी कला के मिश्रपुर में पिछले चार वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में सैकड़ों बीघे धान की फसल पानी में डूब जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस वर्ष भी मूसलाधार बारिश के कारण धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि उनके खेत हर साल बांध का रूप ले लेते हैं।