फर्रुखाबाद: खंती में पड़ा मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ग्राम मुडगांव रोड पर गैस प्लांट के पीछे मोड पर गुरुवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मृतक की पहचान थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर निवासी महेंद्र सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र रामपाल सिंह के रूप में हुई है ...